पुलिस ने पशु चोरी का दूसरा आरोपी पकड़ा
रामपुर, अप्रैल 22 -- मिलकखानम। पुलिस ने पशु चोरी के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने किसान के दो पशु चोरी किए थे। एक आरोपी को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था। मामला मिलकखानम थाना क्षेत्र के बिहारी नगर गांव का था। गांव निवासी किसान मोहम्मद हलल के 12 दिन पहले दो पशु चोरी हो गए थे। पीड़ित किसान में मामले की शिकायत थाना पुलिस से की थी। पुलिस ने एक आरोपी मंजू खां को दो दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी नासिर पु्त्र नूर अहमद उर्फ नूर हसन ग्राम दौकपुरी टाण्डा थाना अजीमनगर को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.