भागलपुर, फरवरी 28 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पुलिस सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को सीटीएस नाथनगर में आयोजित सद्भावना क्रिकेट मैच पुलिस बनाम पब्लिक टीम के बीच खेला गया। निर्धारित 12 ओवर के मैच में पुलिस टीम ने कुल 214 रनों का लक्ष्य पब्लिक टीम को दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पब्लिक टीम सिर्फ 194 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। नगर डीएसपी 2 राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस सप्ताह के तहत आयोजित क्रिकेट मैच में पुलिस टीम विजयी हुई। विजेता-उपविजेता दोनों टीमों को पुरस्कृत किया गया। क्रिकेट मैच का आयोजन ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान के नेतृत्व में कराया गया था। पुलिस सप्ताह में बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर आईजी भागलपुर विवेक कुमार द्वारा थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र दिया गया। मौके पर नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह, एसआई राहुल कुमार, भवेश यादव, अमरका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.