गुमला, अप्रैल 3 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के तर्री गांव में एक शराबी पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति संजय साहू के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आरोपी अक्सर नशे की हालत में रहता है और अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.