उरई, मार्च 11 -- कालपी। पुलिस ने बकरा चोर को गिरफ्तार किया है। इससे बाइक के साथ एक बकरा भी मिला है। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी के अनुसार बुधवार दोपहर वह व उप निरीक्षक देवेंद्र भदौरिया सिपाही दीपक, योगेश के साथ रायढ दिवारा की तरफ जा रहे थे। एक युवक बाइक पर बकरा लादकर आता मिला, शक होने पर पूछा तो अपनी पहचान समीर दीवान निवासी भटटीपुरा कालपी बताया और कहा यह बकरा वह चोरी कर ला रहा था जिसे वह बेच देता। पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त बाईक को भी सीज कर दिया है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक बकरा के साथ गिरफ्तार युवक के खिलाफ पहले से भी विभिन्न थानो में तीन मामले दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...