पुलिस ने पकड़ा जुआं, दस गिरफ्तार
बांदा, जून 11 -- बांदा। नरैनी थाने की पुलिस ने पनगरा नहर पुल के पास सिंचाई विभाग की बाउंड्रीवाल के बगल जुआं पकड़ा। मुखबिर की सूचना पर एसआई राजेश कुमार ने टीम के साथ दबिश दी तो मौके पर दस लोग जुआं खेलते मिले। फड़ से करीब 12 हजार 400 रुपये व जेबों से सात हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने पनगरा निवासी जुआड़ी लवकुश वर्मा पुत्र मुन्ना, नंद किशोर पुत्र खिल्ली यादव, ललित वर्मा पुत्र रामा, रमजानी पुत्र कल्लू, हरिशंकर पुत्र विशाली, राजकुमार पुत्र स्व.भैरम, रामखिलावलन पुत्र विश्वनाथ व राजेश उर्फ नत्थू पुत्र रामफल, देविन नगर मोहल्ले के देवेंद्र उर्फ राजा त्रिपाठी पुत्र अरिमर्दन, अतर्रा रोड निवासी यासीन पुत्र नसीर को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.