मेरठ, मार्च 28 -- अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना लालकुर्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के मुताबिक बूचड़ी रोड स्थित टेलीफोन टावर के पास संदिग्धों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान शुएब उर्फ जोनी पुत्र शहजाद निवासी गली नंबर-7, पूर्वा फय्याज अली, थाना देहली गेट को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। लालकुर्ती थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह का कहना हैं कि आरोपी को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...