गौरीगंज, मई 1 -- संग्रामपुर। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नौ वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ संजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार की भोर चलाए गए अभियान में पुलिस ने भवसिंहपुर कनू निवासी जमील, मुनव्वर व रसीद, रामापुर गड़ेरी निवासी राम प्रकाश, पूरे शिवपाल डेहरा निवासी भवानी, शुकुलपुर डेहरा निवासी कृष्णदेव, हरदेव व रीता पत्नी छोटेलाल को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...