पीलीभीत, जून 12 -- पूरनपुर। गुजरात से बहला फुसलाकर लाई किशोरी को आरोपी ने नेपाल में बिक्री करने के लिए बंधक बना लिया। किसी तरह किशोरी ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। पुलिस ने नेपाल पुलिस की सहायता से किशोरी को बंधन मुक्त कराया। गुजरात पुलिस किशोरी को ले गई। गुजरात के पंचमहल के थाना हलोल ग्रामीण क्षेत्र की एक किशोरी बीस दिन पहले अचानक गायब हो गई। उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद हलोल ग्रामीण थाने की पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई। जांच पड़ताल के दौरान गुजरात पुलिस को थाना हजारा के गांव चंदिया हजारा में लोकेशन मिली। पुलिस ने हजारा पुलिस से संपर्क किया। उसके बाद किशोरी की लोकेशन पड़ोसी देश नेपाल में मिली। दो दिन पहले किशोरी ने गुजरात पुलिस को किसी तरह फोन पर बताया कि उसे नेपाल के एक घर में बंधक बनाया...