बुलंदशहर, फरवरी 6 -- एसपी देहात डा. तेजवीर सिंह, सीओ खुर्जा शोभित कुमार, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने गुरुवार शाम पुलिस टीम के साथ पैदल मार्च निकाला। जेवर अड्डा चौराहे से लेकर गांधी मार्ग, कबाड़ी बाजार चौराहा, बिंदा वाला चौक समेत कई गली-मुहल्लों के बीच पुलिस द्वारा पैदल मार्च किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही शिवरात्रि को लेकर भी सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...