दरभंगा, जनवरी 4 -- घनश्यामपुर। घनश्यामपुर पुलिस ने रविवार की दोपहर एक अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद किया है। इस मामले में अपहरण के आरोपित विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर घाट बाजार से बरामद किया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार ने नाबालिग लड़की के अपहरण को लेकर घनश्यामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार को नाबालिग लड़की को धारा 183 बीएनएस के तहत बयान दर्ज कराने के लिए बिरौल न्यायालय भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.