पुलिस ने नहीं सुनी तो महिला ने जान देने का किया प्रयास
कानपुर, मई 21 -- कानपुर, संवाददाता। बर्रा में मारपीट के मामले में पुलिस के सुनवाई नहीं करने से आहत महिला ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। युवती को फंदे से झूलता देख क्षेत्रीय महिलाओं ने दौड़कर जैसे-तैसे उसकी जान बचाई, फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उसे हैलेट में भर्ती कराया है। बर्रा के बजरंग विहार इलाके में किराए पर रहकर दंपति सब्जी की दुकान लगाते हैं। महिला के पति ने बताया कि सब्जी मंडी में उनके बगल में इलाके का एक युवक भी ठेला लगाता है। दो दिन पूर्व पत्नी फुटपाथ पर दुकान लगाने पहुंची तो आरोपित युवक ने उसे रोक दिया। पत्नी ने विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की, जिसकी शिकायत पुलिस से की थी। आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आहत होकर पत्नी ने घर के पास स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.