हल्द्वानी, मई 31 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी में आम जनता और बुजुर्गों से लेकर खुद कानून के रखवाले (अधिवक्ता) तक न्याय के लिए थानों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। चाहे मुनीम द्वारा बुजुर्ग से 27 लाख की ठगी हो, अलमारी ठीक करने के बहाने लाखों की चोरी हो, या सरेआम दुकान से बोर्ड चोरी की घटना हो। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय हर मामले में सुस्ती और टालमटोल का रवैया अपनाया। खाकी के इस ठंडे रुख से आहत होकर पीड़ितों को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। शुक्रवार रात कोर्ट के सख्त आदेश पर पुलिस ने ये तीनों मुकदमे दर्ज किए हैं.

केस 1: मुनीम ने बुजुर्ग मालिक को लगाया Rs.27 लाख का चूना, पुलिस ने दौड़ाया गैस गोदाम रोड स्थित 'अम्बिका धर्म कांटा' के मालिक 75 वर्षीय बुजुर्ग प्रेम सिंह बिष्ट के बेटे का कोरोना काल में निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने...