नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष और पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज बुधवार को ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ऑफिस पहुंचे और तिलकनगर विधानसभा क्षेत्र में 23 करोड़ की लागत से बन रही सड़क के टेंडर में हुए भ्रष्टाचार को लेकर मंत्री प्रवेश वर्मा के PWD विभाग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने वहां पर तय मानकों के अनुसार सड़क नहीं बनने का आरोप लगाया, साथ ही मंत्री प्रवेश वर्मा पर इस भ्रष्टाचार को रिकॉर्ड कर रहे एक युवक के साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया। भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली पुलिस से अब तक इस मामले में कार्रवाई नहीं की है, इसलिए अब हमने ACB से FIR दर्ज करने और जांच करने की मांग की है। AAP नेता ने बताया कि जरूरत पड़ी तो हम इस मामले को लेकर कोर्ट भी जाएंगे। एसीबी कार्यालय से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बात करते...