बेगुसराय, दिसम्बर 19 -- बछवाड़ा। थाना क्षेत्र के चिरैयांटोक दियारा में गुरुवार की रात बछवाड़ा थाने की पुलिस ने छापेमारी कर शिवजी राय के पुत्र गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि गुड्डू राय शराब की नशे में धूत होकर गांव में हंगामा मचा रहा था। ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार नशेड़ी के विरुद्ध आगे की कार्रवाई के लिए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...