मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- पुलिस ने शुगर मिल रोड से एक तस्कर को दबोच लिया। जिसके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत शुगर मिल रोड बसी तिराहे से आर्यन पुत्र सतेंद्र उर्फ पप्पू निवासी गांव बड़ौदा को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 किलो 550 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। आरोपी पर पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के दो मुकदमें पंजिकृत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...