चक्रधरपुर, अप्रैल 16 -- सोनुवा। सोनुवा व कराईकेला पुलिस ने सोनुवा थाना क्षेत्र कुदाबुरु गांव में हार्डकोर नक्सली सालुका कायम उर्फ भुवनेश्वर क़ायम व आईलिपि गांव स्थित रिसीव उर्फ जिउरी उर्फ उषा सोय के घर पर कोर्ट का इश्तेहार चस्पा किया। इस दौरान पुलिस ने दोनों नक्सलियों के परिजनों को कोर्ट के आदेशानुसार सरेंडर करने का निर्देश दिया है। नक्सली सालुका व रिसीव के उपर कराइकेला थाना कांड संख्या 15/2024 के तहत नक्सली हिंसा को लेकर मामला दर्ज है। जिसके बाद दोनों नक्सली फरार चल रहे है। मौके पर सोनुवा व कराईकेला पुलिस के अधिकारी व जवान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...