अलीगढ़, अप्रैल 1 -- खैर, संवाददात। क्षेत्र में नामी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी हैवेल्स के नकली उत्पाद बेचने का मामला सामने आने के बाद बाजार में हड़कंप मच गया है। कंपनी की शिकायत पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो लोगों को नकली सामान और होलोग्राम बनाने वाली मशीन के साथ पकड़ लिया, जबकि एक आरोपित मौके से फरार हो गया। पकड़े गए दोनों आरोपितों को पुलिस ने निजी मुचलकों पर रिहा कर दिया है, वहीं फरार तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार आइकॉन आउटसोर्सिंग प्राइवेट लिमिटेड के जांच अधिकारी नीरज मित्तल ने हैवेल्स कंपनी के नकली उत्पाद बेचे जाने की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ से की थी। अनुमति मिलने के बाद खैर पुलिस के सहयोग से टीम ने देव मंदिर के सामने, केला देवी चौक टेंटीगांव तिराहा और मोहल्ला गौतमान स्थित एक मकान में छापेमारी की।छापेमारी के दौ...