बरेली, दिसम्बर 31 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। बुधवार को एसओजी और पुलिस ने धंतिया में छापा मारकर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों को एसओजी अपने साथ ले गई है। बुधवार को एसओजी और स्थानीय पुलिस ने सुबह 10.00 बजे गांव धंतिया में छापामारी की। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए लोगों में दो सगे भाई हैं। सूत्रों साइबर ठगी में दोनों का नाम आ रहा है। लोकेशन ट्रेस करने पर साइबर अपराधी धंतिया के निकले। इस पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है। छापामारी की भनक लगने पर गांव के अन्य साइबर अपराधी फरार हो गए। तीन साल पहले भी एएसपी की अगुवाई में छापामारी की गई थी। गांव के शातिर साइबर अपराधी जमशेद खां समेत करीब एक दर्जन साइबर ठगों को पुलिस ने उठाया था। इस दौरान पुलिस से बचने के लिए जमशेद खां का भतीजा दो मंजिल मकान से कूद गया था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.