पुलिस ने दौड़ाकर युवक को तमंचे के साथ दबोचा
गौरीगंज, जून 10 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग के दौरान भागने का प्रयास कर रहे एक युवक को पीछा कर दबोच लिया। जिसकी तलाशी में एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात एसआई गोपाल मणि मिश्रा अपनी टीम के साथ रात के समय संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तहसील के पास एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भाने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो वह चांदपुर मोड़ से गांव पूरे मोहम्मद नवाज की ओर भाग निकला। इसी दौरान उसकी बाइक खराब हो जाने से वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। जिसकी तलाशी में एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान प्रियांश सिंह उर्फ सचिन सिंह निवासी धरौली थाना मुसाफिरखाना के रूप में हुई। बाइक के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.