काशीपुर, मार्च 24 -- जसपुर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं की संयुक्त टीम ने दो शातिर लोगों को हथियारों के संग गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पंप एक्शन गन, दो पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मंगलवार को काशीपुर एएसपी स्वप्न किशोर सिंह और प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस व एसटीएफ टीम ने पतरामपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड कट पर दबिश दी। इस दौरान शमशेर सिंह निवासी ग्राम हजीरो जसपुर और सिमरनदीप सिंह निवासी अंजनिया फार्म थाना पुलभट्टा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में दोनों के पास से दो 32 बोर पिस्टल और दस जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा आरोपियों के वाहन की जांच में दो 12 बोर पंप एक्शन गन भी बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपियों की कार को भी कब्जे में ले लिया है। कार्रवाई में एसआई जीएस मेहता, एसटीएफ...