पिथौरागढ़, अप्रैल 23 -- डीडीहाट। डीडीहाट पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने डीडीहाट निवासी नंदन सिंह कन्याल व नवीन सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया संबंधितों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत न्यायालय में बाद विचारधीन था। बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद न्यायालय में हाजिर ना होने पर दोनो को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...