चम्पावत, दिसम्बर 11 -- बनबसा। बनबसा पुलिस ने दो वारंटियों को हिरासत में लिया है। दोनों ही आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। मीडिया पुलिस ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस पवन कुमार निवासी वार्ड नंबर नौ घसियार मंडी टनकपुर और जानवी निवासी वार्ड नंबर पांच बनबसा को हिरासत में लिया। पुलिस टीम में एसआई सुष्मिता राणा, एएसआई लक्ष्मण चंद्र, कांस्टेबल ध्यान सिंह और राकेश्वरी राणा शामिल रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...