फिरोजाबाद, दिसम्बर 7 -- थाना खैरगढ़ पुलिस ने दो व्यक्तियों को न्यायालय में हाजिर न होने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जेल भेजे गए आरोपियों के नाम शेर सिंह पुत्र राधेश्याम निवासी जखारा, मंगल सिंह पुत्र छोटेलाल निवासी जखारा हैं। वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। उनके खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी किए थे तथा पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...