लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- मैलानी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित वारंटियों को गिरफ्तार कर चालान भेजा है । दोनों आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे और अदालत में पेशी पर भी हाजिर नहीं हो रहे थे। संसारपुर चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने सरकारगढ़ निवासी रकीब पुत्र जक्कन खां को गिरफ्तार किया। वहीं मैलानी पुलिस ने छेदीपुर निवासी प्रेम पाल पुत्र जसवंत को भी पकड़ लिया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह मौर्य ने बताया कि दोनों वारंटी लंबे समय से फरार थे और न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.