पीलीभीत, दिसम्बर 9 -- दियोरिया कला। कोर्ट में विचाराधीन चल रहे मुकदमे में हाजिरी न देने पर न्यायालय द्वारा जारी किए गये वारंट में पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दियोहना पट्टी निवासी दयाराम व गोधन लाल पर न्यायालय में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला विचाराधीन चल रहा था। जिसमें युवक द्वारा तारीख़ पर हाजिरी न देने पर न्यायालय ने वारंट जारी कर पुलिस को दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। पुलिस ने उक्त निर्देशो के अनुपालन में दोनों फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...