देवरिया, जून 14 -- महुआडीह। थाना क्षेत्र के दो अलग -अलग स्थान से पुलिस ने लावारिस हालत में खड़ी दो बाइक को बरामद किया है, पुलिस ने दोनों बाइक को थाने पर उठाकर आया है। पुलिस दोनों बाइकों की जानकारी जुटा रही है। महुआडीह थाना क्षेत्र के बरारी गांव के समीप गुरुवार की दोपहर लोगों ने एक बाईक खड़ा देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से बाईक के विषय में जानकारी ली, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नही चल सका। जिसके बाद पुलिस उसे उठाकर थाने लेकर चली गई। वहीं शुक्रवार की शाम को महुआडीह चौराहे पर गश्त के दौरान महुआडीह पुल के पास एक और बाइक पुलिस ने बरामद किया और उसे भी थाने लेकर चली गई। देर शाम तक दोनों बाइकों के बारे में कुछ पता नही चल सका था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...