बागपत, फरवरी 14 -- बिनौली। थाना बिनौली पुलिस ने शनिवार को चैंकिग के दौरान दो युवकों को अवैध तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपियों को बागपत कोर्ट में पेश किया। इंस्पेक्टर बिनौली राकेश शर्मा ने बताया कि बिनौली अमीनगर सराय मार्ग पर गर्व उर्फ गोलू पुत्र प्रवीण बिनौली व अमित पुत्र प्रविंद्र को अलग अलग अवैध तमंचों व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...