सीवान, मार्च 30 -- एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया है कि ऑटो चालक पर जानलेवा हमला करने वाले हमलावर स्थानीय निवासी हैं और आपस में भाई हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए मैरवा थानाध्यक्ष पुअनि राहुल कुमार, पुअनि संतोष कुमार जायसवाल व पुअनि अरविन्द कुमार सहित थाने के अन्य कर्मियों के साथ छापेमारी की गयी। गिरफ्तार हमलावरों में तितरा निवासी रामाशंकर प्रसाद का पुत्र रोहित कुमार जबकि दूसरा मोहित कुमार उर्फ मोहित पटेल शामिल है। यह भी बताया गया कि गिरफ्तार मोहित कुमार का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ मैरवा थाने में दो व हुसैनगंज थाने में एक कांड दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...