गोरखपुर, दिसम्बर 11 -- सहजनवा। सहजनवा पुलिस ने तिलौरा में हुई चोरी का खुलासा करते हुए गुरुवार को दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाने के एसएसआई पंकज सिंह ने बताया कि गुरुवार को गश्त के दौरान सूचना मिली कि भरोहीया शिव मंदिर के पीछे कुछ युवक चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उनकी पहचान जयसिंह गोंड निवासी तिलौरा और अमित सिंह निवासी घघसरा, थाना सहजनवा के रूप में हुई। दोनों ने तिलौरा में हुई चोरी की घटना स्वीकार की। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी के कंबल, तौलिया, बाल्टी, भगौना, थाली, लोटा, कुकर समेत अन्य घरेलू सामान बरामद किया। चोर अमित सिंह पर गुलरिहा औ...