समस्तीपुर, जून 1 -- विद्यापतिनगर। थाना की पुलिस ने दो अलग अलग गांव से शराब के नशे में दो पियक्कड़ को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट भेज दिया है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया की शराब पीने के आरोपी कुंदन कुमार सिंह पिता स्व. रामपति सिंह ग्राम आलमपुर सिमरी और आरोपी राज कुमार राय, पिता भरोसी राय ग्राम शेरपुर ढ़ेपुरा थाना विद्यापतिनगर जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...