बलरामपुर, अप्रैल 29 -- पचपेड़वा/बलरामपुर, संवाददाता। पचपेड़वा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस ने गौ-तस्करी का बड़ा प्रयास नाकाम कर दिया। 2 किलोमीटर तक पीछा कर पुलिस ने पिकअप सवार बिहार व महाराजगंज के दो तस्करों को दबोच लिया और वाहन से 4 गोवंश को सुरक्षित बरामद किया। पुलिस के अनुसार, देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप से गोवंश नेपाल सीमा की ओर ले जाए जा रहे हैं। तुरंत टीमें गठित कर चेकिंग शुरू की गई। एक तेज रफ्तार पिकअप को रोकने का इशारा किया तो चालक भागने लगा। पुलिस ने करीब 2 किलोमीटर पीछा कर पिकअप को घेर लिया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लंबे समय से गौ-तस्करी में लिप्त हैं। गोवंश को महाराजगंज के रास्ते नेपाल भेजते थे और मोटी रकम वसूलते थे।क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताय...