हाजीपुर, मार्च 7 -- राघोपुर । संवाद सूत्र राघोपुर अंचल अंतर्गत जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर अकौना टोला में पूर्व के विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दो कारतूस, एक खोखा एवं दो बाइक जब्त किया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्जकर हाजीपुर जेल भेजा गया है। उक्त जानकारी एसपी विक्रम सिहाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने कहा कि जुड़ावनपुर थाना की पुलिस को सूचना मिली कि दो पक्ष शिवनगर अकौना टोला में आपसी पुरानी रंजिश को लेकर बाइक पर बैठकर एक-दूसरे पर फायरिंग कर रहे हैं। शिवनगर स्थित घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। जहां एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि अन्य तीन युवक दूसरी तरफ हथियार दिखाते हुए भागे हैं। पकड़े गए व्यक्ति के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.