जहानाबाद, मार्च 20 -- रतनी, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर अपराधियों, वारंटियों एवं शराबियों के विरुद्ध चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत शकूराबाद थाने की पुलिस ने दो इश्तेहार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि बंधु बिगहा गांव में छापेमारी कर इश्तेहार वारंटी श्याम किशोर यादव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं रतनी बाजार से इश्तेहार वारंटी नारायण पासवान को गिरफ्तार किया गया है। दोनों गिरफ्तार वारंटियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों, वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...