मुजफ्फर नगर, अप्रैल 10 -- बुढ़ाना। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 5-5 हजार रुपये के इनामी दो वारंटियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एक वारंटी से चाकू भी बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री के नेतृत्व में पुलिस ने मंदवाड़ा रोड फराकत पुत्र किलवत निवासी गांव जौला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया है। दूसरी ओर सुल्तानपुर रोड से पप्पन पुत्र रामसिंह निवासी गांव उमरपुर को गिरफ्तार किया है। दोनों ही वर्षों से फरार चल रहे थे। न्यायिक मजिस्ट्रेट बुढ़ाना ने दोनों के स्थायी वारंट जारी किए थे। एसएसपी ने दोनों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...