सिमडेगा, नवम्बर 28 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा पुलिस ने पलंबर मिस्त्री सिकंदर प्रसाद के साथ मारपीट के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। बताया गया कि पलंबर मिस्त्री सिकंदर प्रसाद को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। इलाज के क्रम में सिकंदर की मोत हो गई थी। पुलिस ने एसेज डांग और सलमोन डांग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इधर पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...