बिजनौर, अप्रैल 11 -- नगीना। पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मुहम्मद सलीम पुत्र शरीफ निवासी अम्बेडकर नगर ने शनिवार को अन्य पड़ोसियों व आरोपीगण जाकिर पुत्र अब्दुल मजीद निवासी ग्राम शहजादपुर थाना शेरकोट और तारा सिंह पुत्र मल्लू सिंह निवासी ग्राम नूरपुर छीपरी थाना शेरकोट के साथ थाना नगीना आये व एक तहरीर दी कि दोनों आरोपियों ने उसकी ट्राली को चोरी कर लिया। चोरी करने के आरोपियों को उसने पड़ोसियों की मदद से मौके पर ही पकड़ लिया था, जिसके चलते वह चोरी करने वाले दोनों आरोपियों को अपने साथ थाने ले लाया। नगीना पुलिस ने सलीम ने तहरीर के आधार पर थाना नगीना में दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में दोनों आरोपी जाकिर व तारा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयोग किए गए एक ट्रैक्टर व एक ट्राली ...