सहरसा, मार्च 2 -- सिमरी बख्तियारपुर। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों पर शनिवार की रात्रि पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी शराब के भट्ठी को ध्वस्त किया है। पुलिस ने मौके पर ही दोनों जगहों पर मिलाकर कुल 1800 लीटर अर्द्धनिर्मित देसी शराब को विनिष्ट कर दिया। साथ ही शराब बनाने के उपकरणों में से गैस सिलेंडर जप्त करते हुए तस्करों के पता लगाने में जुट गई। थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के तिलावे नदी स्थित सुगमा धार तथा रसलपुर बहियार में छापेमारी कर दोनों देसी भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया है। कुल 1800 कच्चा जावा को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। वहीं तस्करों की पहचान की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.