प्रयागराज, फरवरी 26 -- हनुमानगंज‌‌। सरायइनायत थानाक्षेत्र में दो दिन पहले हुए एक युवती के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गुरुवार को पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराया और मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि थानाक्षेत्र में अनुसूचित जाति की 23 वर्षीय युवती से तेंदुई चैनपुर गांव निवासी सरफराज अंसारी ने अभिषेक बनकर इंस्ट्राग्राम पर उससे दोस्ती की। आरोप है कि सरफराज मंगलवार की रात बाइक से आया और युवती को साथ चलने के लिए कहा। युवती ने मना किया तो चाकू के बल पर उसे अगवा कर लिया और एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को अपहरण व दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया था। थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी युवक...