काशीपुर, मार्च 16 -- जसपुर। दहेज की मांग को लेकर पत्नी को लगातार प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले पति शाहनवाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तीन दिन पूर्व ग्राम खेड़ा के पप्पू कालोनी निवासी शाहनवाज की पत्नी नाजमा पुत्री नन्हे निवासी लालपुर पीपलसाना, ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। नाजमा के पिता नन्हे ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि शादी के मात्र 7 माह के भीतर पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा दहेज एवं बुलेट बाइक न मिलने को लेकर नाजमा को लगातार प्रताड़ित किया गया। इससे परेशान पांच माह की गर्भवती नाजमा द्वारा आत्महत्या कर ली गई। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि विवेचना के दौरान पति के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर पति शाहनवाज को जसपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...