गढ़वा, मार्च 9 -- गढ़वा। मंडल डैम विस्थापित के पुनर्वास को लेकर पिछले दिनों स्थल निरीक्षण के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुए कहासुनी और लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। वहीं 30 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है। मामले में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...