नई दिल्ली, फरवरी 1 -- रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग ने हर किसी को हैरान कर दिया है। फैंस डायरेक्टर को लेकर चिंतित है। बीती रात हुई फायरिंग को लेकर पुलिस की जांच जारी है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने रोहित शेट्टी का बयान भी दर्ज कर दिया है। हमला करने वालो को एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर से बात करते देखा गया था। पुलिस उस रिक्शा वाले से पूछताछ कर रही है।पहले फ्लोर पर दागी गईं गोलियां द फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, पुलिस के सूत्रों ने बताया कि हमालवर मुबंई के जुहू इलाके में अपनी बाइक से आया था। उसने बाइक को रोहित शेट्टी के घर से थोड़ी दूर पर पार्क किया था। इसके बाद चलकर शेट्टी टावर की तरफ गया। गोलियां रोहित शेट्टी के पर्सनल जिम, जो कि पहले फ्लोर पर है, पर चलाई गईं।सैंपल कलेक्ट कर रही फॉरेंसिक टीम लोकेशन पर जिम के उपकरण मिले हैं और जिस ...