रामपुर, जनवरी 3 -- खजुरिया पुलिस ने गांव खंडिया स्थित देवी माता के मंदिर से दानपात्र चोरी हो जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह के अनुसार बीते मंगलवार की रात चोरों ने मंदिर का दानपात्र चोरी कर लिया था। चोर चारदीवारी फांदकर अंदर घुसे और वहां रखा लोहे का दानपात्र उठाकर ले गए, जिसमें हजारों रुपये थे। बुधवार की सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीण ने दानपात्र चोरी देखा तो मामले से थाना पुलिस को अवगत करवाया था। ग्रामीणों का कहना था कि माता का मंदिर गांव के हिंदू समुदाय की आस्था का केंद्र है। यहां अक्सर पूजा-पाठ होते रहते हैं और हर साल दानपात्र में हजारों रुपये इकट्ठे होते हैं। साथ ही मंदिर कमेटी ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर प्राप्त होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.