बरेली, दिसम्बर 11 -- शाही। मंगलवार रात सेवाज्वालापुर में तीन घरों के ताले काटकर चोर लाखों के जेवर, नकदी, बर्तन, कपड़े आदि चुरा ले गए। गुरुवार को पीड़ित मेघनाथ व भजनलाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं के चलते क्षेत्र के गांवों में दहशत व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...