मुजफ्फर नगर, मार्च 1 -- होली के पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए शहर से लेकर देहात पुलिस ने दंगा नियत्रंण उपकरणों के साथ पैदल मार्च किया। पुलिस ने कई स्थानों पर चैकिंग अभियान भी चलाया। पुलिस ने प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों व मिश्रित इलाकों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रविवार को एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा द्वारा पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र कोतवाली नगर अन्तर्गत प्रमुख चौराहो, बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। उनके द्वारा होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी कोतवाली नगर बबलू सिंह मौजूद रहे। शाम के समय एसपी देहात आदित्य बंसल ने पुलिस के साथ देहात क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.