पुलिस ने तीन स्मैक तस्करों को दबोचा, 34 ग्राम स्मैक बरामद
बरेली, जून 4 -- पुलिस ने तीन स्मैक तस्करों को 34 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। सेंथल पुलिस चौकी इंचार्ज सतेंद्र कुमार बुधवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कस्बे में जीटीआई के पास कासिम के बंद पड़े कमरे में कुछ संदिग्ध लोगों के मौजूद होने की सूचना मिली। जिसपर उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ वहां छापामारी कर वहां मौजूद तीन लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को अपने नाम जावेद निवासी ग्राम हाफिजगंज, आकिब हसन निवासी मोहल्ला महलवालान कस्बा सेंथल व नदीम सरवर निवासी ग्राम लाडपुर उस्मानपुर बताए। उनकी तलाशी लेने पर पुलिस को जावेद के पास से 13 ग्राम, आकिब के पास से 10 ग्राम व नदीम सरवर के पास से 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.