मेरठ, अप्रैल 20 -- रविवार सुबह योगी पुरम चौकी प्रभारी दिलीप कुमार बाथम औरर स्वाट टीम के प्रभारी मनीष शर्मा टीम के साथ रोहटा रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर द्वारा सूचना पर रेलवे स्टेशन फ्लाइओवर के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति को बिना नंबर की बाइक के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में उनके अपने नाम तुषार निवासी साधु नगर कासमपुर, हनी निवासी कासमपुर, आर्यन उर्फ निवासी टंकी मोहल्ला वाल्मीकि चौक गोविंदपुरी का रहने वाले निकले। बताया कि 15 अप्रैल को थाना सदर क्षेत्र से बाइक चोरी करी थी। उन्होंने 16 अप्रैल को शांति रोड कैंट एरिया में एक व्यक्ति से बाइक, नगदी और मोबाइल छीना था। 17 अप्रैल को श्याम विहार कॉलोनी के में गेट के बाहर महिला से मंगलसूत्र भी लूट था। पुलिस ने तीनों लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.