हाजीपुर, मार्च 31 -- राघोपुर । संवाद सूत्र राघोपुर थाने की पुलिस ने सोमवार को मोहनपुर पंचायत से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेज दिया। राघोपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मोहनपुर पंचायत से फरार वारंटी रविंद्र राय, धर्मेंद्र राय दोनों पिता प्रदीप राय एवं पहाड़ी ठाकुर पिता सहेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि तीनों आरोपी के खिलाफ व्यवहार न्यायालय हाजीपुर से गिरफ्तारी का वारंट निर्गत था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...