बरेली, जनवरी 24 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। पुलिस ने शुक्रवार को दो स्थानों पर छापा मार कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 65 ग्राम स्मैक और 550 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। एसओ प्रयागराज सिंह ने बताया पुलिस ने सूचना मिलने पर रहपुरा अंडरपास के नीचे छापा मार कर अमन रस्तोगी और मोहम्मद शोहराब को 65 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने ट्रक व टेंपो चालकों को स्मैक बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने ग्राम रूकमपुर के यात्री शेड के पास से रवि मौर्य को 550 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी अफीम देवचरा निवासी रामू सागर से अफीम खरीद कर लाया था।पुलिस रामू सागर को भी मुकदमे में वांछित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...