रामपुर, जून 21 -- महुनागर गांव में 17 जून को ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का पोल टूटने और करीब दस घरों की बिजली आपूर्ति बाधित होने के मामले में तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना में एक निर्माणाधीन मकान को भी नुकसान पहुंचा था। विद्युत उपकेंद्र भोट के 33/11 केवी सब स्टेशन पर तैनात अवर अभियंता ओम प्रकाश पटेल की तहरीर के अनुसार 17 जून की शाम करीब साढ़े छह बजे महुनागर गांव निवासी शिफ्ते पुत्र मोहम्मद जान तेज गति और लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर की टक्कर से एलटी लाइन का एक पीसीसी पोल टूट गया था। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर से टूटा पोल,चालक पर केस दर्ज पोल गिरने से गांव निवासी दिलीप पुत्र बाबूराम सैनी के निर्माणाधीन मकान के लिंटर को भी क्षति पहुंची। पोल क्षतिग्रस्त होने से गांव के करीब दस घरों की...