बरेली, अगस्त 26 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। सोमवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया। इनके कब्जे से कुल 403 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। हाईवे स्थित रुकमपुर सर्विस रोड पर पुलिस ने जाल बिछाकर फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के मोहल्ला अंसारी निवासी हसनैन को 56 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने कस्बा के नखासा बाजार और रहपुरा अंडरपास क्षेत्र में दबिश देकर तस्करों को गिरफ्तार किया। एसओ प्रवीन कुमार ने बताया पुलिस ने शबाब अहमद से 37 ग्राम और आसिफ उर्फ गबदा से 310 ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ में शबाब अहमद ने पुलिस को बताया वह आसिफ उर्फ गबदा से करीब 900 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से स्मैक खरीद कर 1500 रुपये प्रति ग्राम तक बेचता ह...